[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मनरेगा में 1-बजे तक ही काम करेंगे मजदूर:टास्क पूरा होने पर जल्दी छुट्टी देनी होगी; कल से बदलेगा समय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मनरेगा में 1-बजे तक ही काम करेंगे मजदूर:टास्क पूरा होने पर जल्दी छुट्टी देनी होगी; कल से बदलेगा समय

झुंझुनूं में मनरेगा में 1-बजे तक ही काम करेंगे मजदूर:टास्क पूरा होने पर जल्दी छुट्टी देनी होगी; कल से बदलेगा समय

झुंझुनूं : बढ़ती गर्मी को देखते हुए झुंझुनूं जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। जिले में कार्यस्थल पर लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला परिषद द्वारा कार्य समय में संशोधन किया गया है।

अब मजदूर सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्य कर सकेंगे। यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क (काम का लक्ष्य) समय से पहले पूरा कर लेता है, तो वे जल्दी घर जा सकते हैं।

6 से 1 बजे तक की काम करेंगे

​जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिले में संचालित सभी मनरेगा कार्यों का समय 24 अप्रैल 2026 से बदल दिया गया है। अब मजदूर सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्य कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस अवधि के दौरान कोई अलग से विश्राम काल (LUNCH BREAK) नहीं होगा, ताकि श्रमिक गर्मी बढ़ने से पहले अपना काम निपटा सकें।

​टास्क पूरा होने पर समय से पहले घर जाने की छूट

​श्रमिकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने ‘टास्क आधारित’ समय भी दिया है। सीईओ यादव के अनुसार यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क (काम का लक्ष्य) समय से पहले पूरा कर लेता है, तो वे जल्दी घर जा सकते हैं। ​इसके लिए मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल के टास्क प्रपत्र में कार्य का माप दर्ज करवाना होगा।

​समूह के मुखिया के हस्ताक्षर और NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दूसरी पारी की हाजिरी अंकित होने के बाद श्रमिक कार्यस्थल छोड़ सकेंगे।

Related Articles