मुकुंदगढ़ पहुंचे प्रह्लाद मोदी, कुंभजी दरबार आश्रम में किए दर्शन
मुकुंदगढ़ पहुंचे प्रह्लाद मोदी, कुंभजी दरबार आश्रम में किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने मंगलवार शाम मुकुंदगढ़ स्थित कुंभजी दरबार आश्रम का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने खाटू श्याम में बाबा श्याम के दर्शन किए और उसके बाद आश्रम पहुंचे।

आश्रम में उन्होंने कुंभ नाथ महाराज की समाधि पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आश्रम के महंत एवं मां कामाख्या धाम के अघोरी बाबा डॉ. शैलेंद्र नाथ महाराज ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रह्लाद मोदी को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और कुंभ नाथ महाराज तथा मां कामाख्या की प्रतिमा भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान सुभाष योगी, भास्कर दुलर, सुरेंद्र पोरवाल, मनीष शर्मा, सुशील सोनी, नरेश कनोई, चंद्रपाल दुलर, गोपी सैनी, जयप्रकाश कुमावत, रमेश सैनी और भवानी सेन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130466

