चिड़ावा के मनीष थालौर को मिली जिम्मेदारी:झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का संयोजक बनाया, कार्यकारिणी का गठन
चिड़ावा के मनीष थालौर को मिली जिम्मेदारी:झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का संयोजक बनाया, कार्यकारिणी का गठन
चिड़ावा : झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति की चिड़ावा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति के नगर अध्यक्ष कवि नगेंद्र शर्मा ‘निकुंज’ ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। यह गठन समिति के जिला अध्यक्ष प्रभुशरण तिवारी और जिला संगठन प्रभारी कैप्टन शंकर लाल महारानियां की सहमति से हुआ है।
मनीष थालौर को सौंपी जिम्मेदारी
नवगठित कार्यकारिणी में मनीष थालौर को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडवोकेट अरविंद भगत और दिनेश जांगिड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एडवोकेट विक्रम सिंह शेखावत सचिव, विनोद चेजारा सह सचिव और राजेश पूनिया कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसके अतिरिक्त, आशु स्वामी और कर्मवीर गोस्वामी को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। सज्जन गोदारा संपर्क सचिव और शिक्षाविद् मनोज नायक को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी अशोक तंवर और योगेश वर्मा संभालेंगे।
अधिकारों को लेकर किया जागरूक
कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह समिति बाजार में होने वाली किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनुचित व्यापारिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाएगी। नगर अध्यक्ष नगेंद्र शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम जिला संगठन के नेतृत्व के मार्गदर्शन में चिड़ावा में संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। सभी सदस्यों ने उपभोक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119436


