[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में सड़क हादसों को लेकर जताई चिंता:राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन, अवैध कट बंद करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में सड़क हादसों को लेकर जताई चिंता:राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन, अवैध कट बंद करने की मांग

पिलानी में सड़क हादसों को लेकर जताई चिंता:राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने सौंपा ज्ञापन, अवैध कट बंद करने की मांग

पिलानी : पिलानी में चिड़ावा रोड पर लगातार हो रही सड़क हादसों को लेकर सामाजिक संगठन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड, पिलानी के सदस्यों ने विद्याविहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने समस्या के समाधान की मांग की है।

आए दिन हो रहे हादसे

ज्ञापन में बताया गया- कल्पवृक्ष अस्पताल के पास स्थित चिड़ावा-लोहारू बाईपास पर हाल के दिनों में कई हादसे हुए हैं। जिनमें वाहन चालक घायल हुए हैं। इन हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बताया गया है। पिलानी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बने कटों की अधिक संख्या और चालकों द्वारा गलत तरीके से कट लेने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

अनावश्यक कट बंद करने की मांग

संगठन ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि पिलानी की ओर से लगभग 40 फीट तक डिवाइडर बनाया जाए, ताकि वाहन चालक सीधे कट में प्रवेश कर सकें। इसके अतिरिक्त, अनावश्यक कटों को बंद करने, उचित स्थानों पर ब्रेकिंग सिस्टम (स्पीड ब्रेकर) लगाने और यातायात को सुव्यवस्थित करने की मांग की गई है, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

कार्रवाई करने की अपील

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड ने प्रशासन से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश सैनी, महेश कुमार सैनी, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद सिकंदर देवना, सुरेश बिश्नोलिया और नवीन शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles