5000 का इनामी ‘एटीएम लुटेरा’ गिरफ्तार:6 साल से था फरार, मेवात से पकड़ा गया
5000 का इनामी 'एटीएम लुटेरा' गिरफ्तार:6 साल से था फरार, मेवात से पकड़ा गया
बुहाना : झुंझुनूं जिले की बुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम लूट की वारदात में पिछले 6 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल मेव पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
SP कावेन्द्र सिंह सागर के सख्त निर्देशों के बाद जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुहाना थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आरोपी पिछले 6 वर्षों से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।
टीम ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने को चिन्हित किया और उसे धर दबोचा। थानाधिकारी विमला बुडानिया ने बताया कि आरोपी मोहल्ला सिगां का, ग्राम सालाका, थाना सदर तावडू, जिला नूंह (मेवात) हरियाणा निवासी राहुल मेव (27) को गिरफ्तार किया गया है।
वारदात के बाद से ही वह मेवात के इलाकों में छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की अन्य वारदातों के खुलासे होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119436


