[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परशुराम सर्किल पर विप्र फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परशुराम सर्किल पर विप्र फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

परशुराम सर्किल पर विप्र फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के दो नंबर रोड स्थित परशुराम सर्किल पर विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

सर्किल परिसर को सैकड़ों दीपकों से सजाया गया, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ भगवान परशुराम के जयघोष गूंजे तथा आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में महामंत्री रामगोपाल महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, राकेश सहल, रमेश चौमाल, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, अमृत जोशी, अनिल जोशी, अशोक जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles