सुजानगढ़ के अवैध निर्माण का मामला पहुंचा चूरू जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
सुजानगढ़ के अवैध निर्माण का मामला पहुंचा चूरू जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलेक्टर अभिनेष सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में गुरुवार को सुजानगढ़ के वार्ड 20 में हो रहे अवैध निर्माण का मामला उठा। परिवादी रशीद तेली ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने चार बार नगर परिषद में तथा दो बार एसडीएम के समक्ष शिकायत की, लेकिन पिछले डेढ़ माह से जारी अवैध निर्माण कार्य पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवादी ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ता सद्दाम के पट्टे में 30 फीट चौड़ा आम रास्ता अंकित है, जबकि मौके पर रास्ता केवल 19 फीट ही बचा है। इस प्रकार रास्ता भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पट्टे में लंबाई 40 फीट दर्ज है, जबकि मौके पर 48 फीट भूमि पर निर्माण करवाया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अभिनेष सुराणा ने ओमप्रकाश वर्मा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और पूछा कि परिवादी के दो बार आने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसी दौरान जनसुनवाई में नाथो तालाब पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई के किराए का मुद्दा भी उठाया गया। परिवादी ने बताया कि नोडल चूरू नगर परिषद द्वारा साढ़े तीन माह से किराया बिलों का भुगतान रोका हुआ है। इस पर कलेक्टर ने अभिलाषा सिंह को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109578


