गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को चूरू में निकलेगा भव्य जुलूस, जिला उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को चूरू में निकलेगा भव्य जुलूस, जिला उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को सौंपा जाएगा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय संस्कृति की आधारशिला ‘गौमाता’ को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशी गोवंश के संरक्षण हेतु “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ध्यान नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और गौवंश के सम्मान के लिए रणनीति बनाई गई।
24 अप्रैल को जनसंपर्क अभियान अभियान को गति देने के लिए 24 अप्रैल को शाम 5:00 बजे जनसंपर्क कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए सभी गौ-प्रेमी और गणमान्य जन पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा में एकत्रित होंगे। यहाँ से मुख्य बाजारों में जनसंपर्क कर आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा। 27 अप्रैल को विशाल जुलूस बैठक में निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल 2026, सोमवार प्रातः 10:00 बजे, केंद्रीय विद्यालय, चूरू से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें चूरू शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौ-सेवी, समाजसेवी, संत-महात्मा और सनातन धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संतों के सानिध्य में यह जुलूस चूरू जिला उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) पहुंचेगा, जहाँ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान की मुख्य मांगें:
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से निम्नलिखित मांगें उठाईं: भारत में गौ-हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगे और देशी गोवंश को पूर्ण सुरक्षा मिले। गौमाता को ‘राष्ट्र माता’, राष्ट्र देव और राष्ट्र धरोहर का सम्मानित पद प्रदान किया जाए। गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और अलग से ‘केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय’ का गठन किया जाए। देश में गोचर बोर्ड का गठन हो और सुदृढ़ चारा सुरक्षा नीति तय की जाए। गौ-आधारित कृषि को प्रोत्साहन मिले और पंचगव्य उत्पादों के निर्माण व विपणन को बढ़ावा दिया जाए।बैठक में ये रहे उपस्थित: इस महत्वपूर्ण बैठक में ध्यान नाथ महाराज के सानिध्य में गोपी शर्मा, राम शर्मा, बी.एन. राजोतिया, सुधीर कुदाल, महेश गौड़, राजेश सोती, आशीष चोटिया, सुरेश कुमार, कन्हैया लाल सैनी, आकाश ,मेजर विनोद शर्मा, कैलाश नवहाल, राकेश ओझा, विमल जोशी, कमल किशोर जोशी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109578


