[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में सर्वसमाज की ओर से अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में सर्वसमाज की ओर से अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

निराधनूं में सर्वसमाज की ओर से अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

निराधनूं : डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी अध्यक्ष रामलाल सामरिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वेलफेयर सोसायटी द्वारा नवनियुक्त कार्मिकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी, बजरंग सिंह धाभाई, विनय कुमार थालोड़, रूधवीर सामरिया, नंदलाल सामरिया, करणी राम रेप्सवाल, मुरारी लाल सामरिया, इकबाल खान, रामेश्वर शरवा, मदनलाल गुरी, दीपक शरवा, जयदीप शरवा, रामकुमार शरवा, जमनाराम शरवा, पंकज शरवा, अनिल शरवा, सचिन शरवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मामाश्री कैलाश महरिया ने किया।

Related Articles