[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान रोडवेज से फतेहपुर शेखावाटी के यात्री परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान रोडवेज से फतेहपुर शेखावाटी के यात्री परेशान

राजस्थान रोडवेज से फतेहपुर शेखावाटी के यात्री परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन इन दिनों फतेहपुर शेखावाटी के यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार और विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद, शेखावाटी के प्रमुख केंद्रों जैसे सीकर, चूरू, सरदारशहर, हनुमानगढ़ और गंगानगर से चलने वाली बसें फतेहपुर शेखावाटी शहर के अंदर जाने के बजाय सीधे बाईपास से निकल रही हैं। बसें शहर के अंदर न आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को हो रही है।

उन्हें बाईपास पर उतरकर शहर तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है और अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सिर्फ रूट ही नहीं, बल्कि अनुशासन में भी भारी चूक देखी जा रही है। सरकार के सख्त आदेश हैं कि ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक निर्धारित यूनिफॉर्म में रहेंगे, लेकिन फतेहपुर मार्ग पर चलने वाले अधिकतर रोडवेज कर्मचारी बिना वर्दी के ही ड्यूटी कर रहे हैं। मामले में रोडवेज के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने पर उन्होंने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles