कासनी में आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान:इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
कासनी में आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान:इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के गांव कासनी में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। रोहिताश पुत्र प्रताप सिंह कुमावत के मकान पर बिजली गिरने से इन्वर्टर, वायरिंग सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। मकान के चोबारे को भी क्षति पहुंची है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने के साथ ही एक जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरे क्षेत्र में सुनाई दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि प्रभावित परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रोहिताश एक किसान परिवार से हैं और इस अचानक हुए नुकसान से उन पर आर्थिक संकट आ गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174902

