चिड़ावा में श्री श्याम शरणम् आश्रम का शुभारम्भ, असहाय वृद्धों को मिलेगा सहारा
चिड़ावा में श्री श्याम शरणम् आश्रम का शुभारम्भ, असहाय वृद्धों को मिलेगा सहारा
चिड़ावा : वृद्ध, असहाय एवं निराश्रित लोगों की सेवा के उद्देश्य से स्थापित श्री श्याम शरणम् आश्रम का शुभारम्भ रविवार को लोहार्गल पीठ के महंत अवधेशाचार्य महाराज और झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने आश्रम संचालन समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। महंत अवधेशाचार्य महाराज ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों की आवश्यकता बढ़ रही है और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण जीवन मिलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस अधीक्षक सुंदरलाल अरड़ावतिया ने की। आश्रम के निदेशक अनिल शर्मा भारती ने बताया कि आश्रम की हेल्पलाइन और रेस्क्यू टीम 24 घंटे जरूरतमंद वृद्धों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान डॉ. अरुण गर्ग को देश के श्रेष्ठ 100 जिला कलेक्टरों में चयनित होने पर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आश्रम की पहल को मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174960

