[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में महंगाई, NEET पेपर लीक व अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में महंगाई, NEET पेपर लीक व अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च आज

झुंझुनूं में महंगाई, NEET पेपर लीक व अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च आज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, NEET पेपर लीक मामले, क्षेत्र में बिजली कटौती, पेयजल आपूर्ति में अव्यवस्था, सफाई व्यवस्था की बदहाली तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस सोमवार, 1 जून 2026 को झुंझुनूं में पैदल मार्च निकालेगी।

पीसीसी के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया एवं ब्लॉक कांग्रेस झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 9:30 बजे अम्बेडकर पार्क, झुंझुनूं से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद राज्यपाल महोदय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पंचायत एवं वार्ड अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles