मुकुंदगढ़ में निःशुल्क थेरेपी कैंप संपन्न, 50 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
कमर-घुटने के दर्द से लेकर स्लिप डिस्क तक के मरीजों का हुआ उपचार, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : शहर के मेन मार्केट रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास रविवार को आयोजित निःशुल्क थेरेपी कैंप में करीब 50 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। एक्यूप्रेशर एवं वेलनेस विशेषज्ञ आलोक कुमावत के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर थेरेपी की गई।
आधुनिक मशीनों से हुआ प्राकृतिक उपचार
कैंप में फिजियोथेरेपी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, कपिंग थेरेपी और नेचुरोपैथी जैसी पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया गया। विशेषज्ञों ने आधुनिक मशीनों और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के जरिए मरीजों को दर्द से राहत दिलाई। आलोक कुमावत ने मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य उपायों पर भी परामर्श दिया।
थेरेपिस्ट टीम ने निभाई अहम भूमिका
नेचुरोपैथी थेरेपिस्ट टीम में झलक मोगा, कोमल तंवर, दिक्षांत चौधरी, परमोद सैनी एवं लोकेन्द्र गुर्जर शामिल रहे। टीम ने मरीजों की जांच, थेरेपी और स्वास्थ्य मार्गदर्शन में सहयोग किया।
मरीजों ने सराही पहल
कैंप में पहुंचे मरीजों ने इस आयोजन को क्षेत्र के लिए उपयोगी और जनहितकारी बताया। लाभार्थी रमेश शर्मा ने कहा, “कई दिनों से स्लिप डिस्क के दर्द से परेशान था। यहां थेरेपी के बाद काफी आराम मिला और कोई शुल्क भी नहीं लिया गया।”
आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175054


