25 लाख रुपए लेकर भागा आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार:पैसे खत्म होने पर मजदूरी करने लगा, घर आते ही पुलिस ने दबोचा
25 लाख रुपए लेकर भागा आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार:पैसे खत्म होने पर मजदूरी करने लगा, घर आते ही पुलिस ने दबोचा
सीकर : सीकर में कोतवाली थाना पुलिस ने 15 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप है। सालों में वह एक बार भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब सालों बाद जब आरोपी अपने घर लौटा, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली थाना के SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- कोतवाली पुलिस ने आरोपी ताराचंद माली (40), पुत्र श्यामलाल माली ( निवासी अगली बावड़ी, खंडेला) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 15 साल पहले एक परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें ताराचंद पर जमीन दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए लेने का आरोप था। परिवादी के अनुसार, बाकी 6 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।
गांव आने पर पुलिस ने पकड़ा
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- 25 लाख रुपए मिलने के बाद आरोपी ताराचंद फरार हो गया। परिवादी ने कई बार उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन घर पर भी नहीं मिला। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई बार उसके घर और रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश दी थी।
आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। सीकर के कोतवाली पुलिस थाने के कांस्टेबल दिनेश और दलीप को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए पता चला कि आरोपी ताराचंद गांव आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शौक पूरे करने के बाद कर रहा था मजदूरी
जांच में पता चला है कि 25 लाख रुपए लेकर फरार होने के बाद आरोपी ने पहले तो खूब शौक पूरे किए। जब पैसे खत्म हो गए, तो वह राजस्थान में ही अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करके छिपता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल दिनेश और दलीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने शोएब, साजिद, मोहम्मद रफीक, भंवरलाल, आशिद अली, मातादीन और विकास कुमावत को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी भी लंबे समय से फरार चल रहे थे। सीकर के एसपी प्रवीण नायक नूनावत द्वारा स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2175064


