[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कसेरु के हनुमान नगर में बिजली संकट से त्रस्त लोग, तूफान में जले 8-10 घरों के उपकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

कसेरु के हनुमान नगर में बिजली संकट से त्रस्त लोग, तूफान में जले 8-10 घरों के उपकरण

घोड़ीवारा फीडर से आपूर्ति के कारण रोज कटौती, पुराना ट्रांसफार्मर दे रहा दगा, रातभर अंधेरे में कटता जीवन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : क्षेत्र के कसेरु ग्राम के वार्ड-8 स्थित हनुमान नगर (कसेरु बाईपास चौराहा) कॉलोनी में बिजली संकट से लोग बेहाल हैं। मुकुंदगढ़-घोड़ीवारा फीडर से आपूर्ति होने के कारण कॉलोनीवासियों को रोजाना कटौती, लो-वोल्टेज और घंटों बिजली गुल रहने की समस्या झेलनी पड़ रही है। गर्मी में हालात बद से बदतर हो गए हैं।

शहर के पास रहकर भी गांव जैसी हालत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बिल्कुल समीप होने के बावजूद उन्हें गांव जैसी बिजली व्यवस्था मिल रही है। कई बार पूरी-पूरी रात अंधेरे और भीषण उमस में गुजारनी पड़ती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे।

तूफान बना आफत, जले मीटर और उपकरण
पिछले दिनों आए तूफान के दौरान 11 केवीए लाइन के तार आपस में टकराने से बड़ा फॉल्ट हो गया। इससे कॉलोनी के करीब 8-10 घरों के बिजली मीटर और उपकरण जल गए। साथ ही ट्रांसफार्मर जलने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। कॉलोनीवासी गर्मी में रातभर तड़पते रहे।

पुराने ट्रांसफार्मर से काम चला रहा विभाग
शिकायत पर मुकुंदगढ़ पॉवर हाउस पहुंचे कॉलोनीवासियों को विभाग ने एक पुराना ट्रांसफार्मर थमा दिया। यह ट्रांसफार्मर पूरा लोड नहीं उठा पा रहा और बार-बार ट्रिप हो रहा है। इस एक ट्रांसफार्मर से लगभग 40 घरों और व्यवसायों को आपूर्ति दी जा रही है।

किसके-किसके जले उपकरण
फॉल्ट के चलते अनिल चौधरी के घर ट्यूबवेल मोटर, फ्रिज, इन्वर्टर जले। श्रवण सिंह के घर सोलर सिस्टम व विद्युत बोर्ड, अजीत सिंह के घर पानी फिल्टर व फ्रिज, प्रमोद खरेसिया के घर 3 पंखे, विजयपाल के घर इन्वर्टर, आदिल ख़ान की दुकान में कूलर व कटर मशीन खराब हो गई। श्रवण खरेसिया, नरपत सिंह सहित अन्य घरों में भी बोर्ड, फिटिंग व उपकरण क्षतिग्रस्त हुए।

लाइनमैन ने किया निरीक्षण
सूचना मिलने पर शनिवार सुबह फीडर लाइनमैन सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और प्रभावित घरों का निरीक्षण किया। कॉलोनीवासियों ने जले हुए उपकरणों का मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया और फीडर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करेंगे।

Related Articles