नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से लूटपाट:तीन नकाबपोश बदमाशों ने घसीटकर बालियां तोड़ीं, मंगलसूत्र छीना
नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से लूटपाट:तीन नकाबपोश बदमाशों ने घसीटकर बालियां तोड़ीं, मंगलसूत्र छीना
नीमकाथाना : नीमकाथाना के लक्ष्मी टाकीज वाली गली, वार्ड नंबर 7 में देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके कान पर चार टांके आए हैं।
जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय शिणगौरी देवी घर के बाहर आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और महिला के साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया। तीनों बदमाश बुजुर्ग महिला को चारपाई से नीचे गिराकर घसीटते हुए घर के अंदर एक कमरे में ले गए। वहां बदमाशों ने महिला के कानों की बालियां तोड़ लीं और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद महिला को कमरे में बंद कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता शिणगौरी देवी ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। बदमाश अचानक आए और आते ही छीनाझपटी शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका मुंह बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो महिला कमरे में बंद मिली। इसके बाद घायल महिला को नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनके एक कान पर चार टांके लगाए गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2175064


