[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ के रामसिंह चेतीवाल को मानद डॉक्टरेट, समाज सेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ के रामसिंह चेतीवाल को मानद डॉक्टरेट, समाज सेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान

सूरजगढ़ के रामसिंह चेतीवाल को मानद डॉक्टरेट, समाज सेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ निवासी समाजसेवी रामसिंह चेतीवाल को समाज कार्य एवं संगठन प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीडरब्रुक विश्वविद्यालय, अमेरिका की ओर से मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने उन्हें यह सम्मान दिया।

रामसिंह चेतीवाल लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इससे पहले भारत सरकार का राष्ट्रीय पुरस्कार, राजस्थान सरकार का राज्य अक्षर मित्र पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और ब्रेवरी अवार्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। वे राजस्थान सरकार द्वारा सूरजगढ़ नगर पालिका में मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं।

मानद डॉक्टरेट मिलने पर विधायक श्रवण कुमार, डॉ. हरिसिंह सांखला, पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, पूर्व सीएमएचओ डॉ. जीएल मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे सूरजगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Articles