अरडावता के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:काम पर नहीं पहुंचा तो ठेकेदार ने फोन किया, बंद आने पर तलाश की तो मिली बॉडी
अरडावता के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:काम पर नहीं पहुंचा तो ठेकेदार ने फोन किया, बंद आने पर तलाश की तो मिली बॉडी
चिड़ावा : चिड़ावा के अरडावता रेलवे स्टेशन के सीकर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। शव के पास से बाइक भी मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। नया बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर चावला ने बताया- अरडावता निवासी दीपक (25) पुत्र विनोद का शव सीकर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिला है। दीपक मजदूरी का काम करता था।
काम पर नहीं पहुंचा तो कॉल किया, बंद मिला
परिजनों ने बताया- दीपक रोजाना की तरह शनिवार को मजदूरी पर गया था और शाम करीब 7 बजे घर लौट आया था। रविवार सुबह वो काम पर नहीं पहुंचा, तो ठेकेदार और साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। दीपक का मोबाइल फोन बंद आ रहा था।
रेलवे स्टेशन से 3 किमी दूर मिला शव
चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद अरडावता रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस को मृतक की मोटरसाइकिल भी ट्रैक के पास खड़ी मिली है। पुलिस इसी आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या कोई अन्य मामला।
दीपक अपने पीछे माता अनिता, पिता विनोद और दो छोटे भाई-बहन छोड़ गया है। उसके पिता विनोद मेघवाल मजदूरी करते हैं। छोटा भाई राहुल (20) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, जबकि बहन रीना बीए की पढ़ाई कर रही है। नया बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर चावला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174899

