[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रैली का ‌ पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रैली का ‌ पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रैली का ‌ पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर, इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी, चूरू ‌ द्वारा डॉक्टर मुमताज हॉस्पिटल के आगे ‌‌ डॉ भीमराव अंबेडकर रैली का दिल ‌ की गहराइयों से स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा कर और पानी पिलाकर जो इज्ज़त अफ़ज़ाई की गई,‌ जिससे रैली के आयोजकों ने धन्यवाद दिया ‌। रेली गढ़ चौराहे से रवाना होकर ‌ सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, डॉक्टर मुमताज हॉस्पिटल,नई सड़क, रेलवे स्टेशन, होते हुए जिला कलेक्टर डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति तक ‌पहुंची जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए।

रैली का जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाकर व्यापारी, प्रतिष्ठान और सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया । और जल -पानी की व्यवस्थाएं की जाती हैं। ‌ रैली का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर समिति द्वारा किया जाता है। जिला अध्यक्ष सीताराम खटीक ने बताया कि रैली शांतिपूर्वक तरीके से सभी धर्म के लोग रैली का स्वागत करते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं।

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी ‌ द्वारा यह अच्छी पहल की गई जिसमें संस्था के अध्यक्ष शौकत खान झारिया रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर, डॉक्टर मुमताज अली कुरेशी, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी,‌ डॉ एफ एच गोरी सीनियर फिजिशियन रिटायर्ड पीएमओ, आरिफ खान प्रिंसिपल,‌ रमजान खान ‌ डायरेक्टर नवांकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,‌ शिक्षाविद मोहम्मद रशिद खान मोयल,‌ रियाज खान एई एन,‌ अनीश खान, ‌ मोहम्मद अली पठान, रिटायर्ड प्रिंसिपल नजीर खान, शिक्षाविद सदिक खान,‌ अयूब खान गोड,आवेश कुरैशी,‌ हबीब खान,‌ सलीम खान डीलर, जाकिर गोरी, असलम खान मास्टर,‌ इकबाल गोरी, हनीफ खान,युसूफ खान ,नवाब खान,‌ ‌ हबीब डायर,एडवोकेट सुरेश कल्ला,पार्षद घनश्याम,‌ बजरंग बजाड, ‌आदि‌ सैकड़ो की तादाद में लोगों ने रैली का ‌ जगह-जगह ‌ फूल बरसा कर स्वागत किया और समाज में भाईचारा व मोहब्बत कायम रहे ‌ यह संदेश दिया प्रशासनिक व्यवस्थाएं सही रही। अध्यक्ष शौकत खान झारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles