कुम्हार समाज में ‘प्रज्ञा ग्रह लक्ष्मी सुपात्र बिनणी’ सम्मान समारोह आयोजित
कुम्हार समाज में ‘प्रज्ञा ग्रह लक्ष्मी सुपात्र बिनणी’ सम्मान समारोह आयोजित
झुंझुनूं : कुम्हार समाज द्वारा ‘प्रज्ञा ग्रह लक्ष्मी सुपात्र बिनणी’ सम्मान समारोह का आयोजन तारामणि देवी एवं श्रीचंद कुमासिया के वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। समारोह में कुमासिया परिवार की ओर से समाज की 50 बहुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिनी कुल्हरी रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की पहल को हर परिवार में निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता है, जिससे समाज में संस्कार और सम्मान की परंपरा मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक भगतसिंह, नगर प्रचारक रायसिंह, प्रजापति विकास संस्थान के अध्यक्ष रीछपाल किरोड़ीमल, सुरेन्द्र लाम्बा, भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमावत, कुम्हार कुमावत महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में समाज की बहुओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096406


