[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा में धूमधाम से मनाया डॉ अम्बेडकर का 135 वां जन्मोत्सव समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा में धूमधाम से मनाया डॉ अम्बेडकर का 135 वां जन्मोत्सव समारोह

निडर रहकर जिओ अपने अधिकारों को पहचानो देश अपना है किसी की बपौती नहीं बाबा साहब जैसा दुनियां में कोई नहीं......सुरेश मीणा किशोरपुरा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के किशोरपुरा में संविधान निर्माता महामानव बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया‌। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ-चढकर भाग लिया। गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा बाबा साहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों, सेवाभावी लोगों और कार्यकर्ताओं का साफा, फूलमाला, भीम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, सरपंच मोहनलाल सैनी, बाबूलाल मेघवाल, सांवर मल मीणा, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, अरावली चेतना संस्थान के अध्यक्ष केके सैनी, समाजसेवी मदनलाल मेघवाल, समाजसेवी भागूराम सैनी, श्रीराम मीणा, छोटी कुमारी, किशनलाल कुमावत, दिनेश जांगिड़, सतपाल सिंह, उप प्रधानाचार्य भंवरलाल कल्याण, केके सैनी अध्यक्ष सैनी समाज, लीला राम खटाणा, शिक्षाविद् मदनलाल लाल, राजेश खटाणा आदि ने संबोधित किया।

समारोह में पूर्व सरपंच शंभू दयाल सैनी ने ”उठो जागो सवेरा हो गया मेरे भारत का संविधान लिख दिया बाबा भीम ने” गाने की शानदार प्रस्तुति दी। छोटी कुमारी ने इस वैज्ञानिक युग में छूआछूत की भावना रखने वाले लोगों पर करारा तंज कस्ते हुए “हिन्द देश के निवासी हम सब एक हैं” गाने की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षाविद् उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार गूगल ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इसके बाद उपस्थित जनसमुदाय को मिठाई बांटी गई। तत्पश्चात डीजे की धुन पर भीम रैली निकाली गई जो समारोह स्थल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए किशोरपुरा मोड़, ठाकुरों वाली ढाणी, चंवरा, चौफूल्या, मोरिंडा होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद समारोह का समापन किया गया। इस दौरान मनोहर लाल सैनी, राधेश्याम कुमावत, अध्यापक विनोद कुमार मेघवाल, कैलाश चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles