[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सराय में धूमधाम से मनाई डॉ अंबेडकर जयंती प्रतिभाओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सराय में धूमधाम से मनाई डॉ अंबेडकर जयंती प्रतिभाओं का किया सम्मान

सराय में धूमधाम से मनाई डॉ अंबेडकर जयंती प्रतिभाओं का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : इलाके के सराय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाई गई। राकेश महरानियां ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर नवयुवक मंडल सराय के द्वारा गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ अम्बेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों, सरकारी सेवा में चयनित कार्मिकों और कार्यक्रम के आयोजकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेघवंश जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां और संवैधानिक विचार मंच के संस्थापक गिगराज जोड़ली ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने बड़ी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर मक्खन लाल सैनी उपाध्यक्ष सैनी समाज, समाज के सराय सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र मीणा, रामलाल कुलदीप, नाथूलाल कुलदीप, मूलचंद मोहनपुरिया, राकेश महिरानियाँ, राहुल, आशीष अक्षय कुमार, आकाश, सोनू, कृष्ण, जितेन्द्र, अजय कनवा, मोहित,पवन हेतराम, आर्यन, विकास, विजय सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles