बगड़ में अंबेडकर व फुले जयंती पर निकाली भव्य रैली नागरिक सदन में हुआ विशाल समारोह
बगड़ में अंबेडकर व फुले जयंती पर निकाली भव्य रैली नागरिक सदन में हुआ विशाल समारोह
झुंझुनूं : जिले के बगड़ कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को भव्य रैली एवं विशाल समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कस्बे में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें अंबेडकर, फुले, सावित्रीबाई फुले एवं रामाबाई अंबेडकर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे बच्चों को सजे-धजे रथों में शामिल किया गया, जिससे रैली और भी आकर्षक बनी।
रैली का शुभारंभ बाबा चंद्रनाथ योग आश्रम के उत्तराधिकारी भानीनाथ महाराज द्वारा नीला ध्वज दिखाकर किया गया। डीजे, घोड़ी, ऊंट और सुसज्जित रथों ने रैली की शोभा बढ़ाई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नागरिक सदन बगड़ पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई।
रैली के पश्चात नागरिक सदन में भंते विनयपाल के सानिध्य में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य पवन कुमार बुंदेला ने स्वागत भाषण दिया, जबकि अमरसिंह बुंदेला ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, बगड़ के तत्वावधान में किया गया।
समारोह में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया गया तथा सभी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096410


