[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में चल रही शिव महापुराण कथा का हवन एवं पूर्णाहूति के साथ समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में चल रही शिव महापुराण कथा का हवन एवं पूर्णाहूति के साथ समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिमला में चल रही शिव महापुराण कथा का हवन एवं पूर्णाहूति के साथ समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : शिमला होली विशेषांक में पिछले सात दिनों से चल रही भव्य ‘शिव महापुराण कथा’ का हवन, पूर्णाहूति के साथ विधि-विधान से समापन हो गया। इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति का आनंद लिया।

कथा के विश्राम दिवस पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पवन कौशिक व सुभद्रा कौशिक मुख्य यजमानों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र अग्नि में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। कथावाचक संदीप सागर के अनुसार, कथा श्रवण के पश्चात हवन करने से मानसिक शांति और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।हवन के उपरांत कन्या पूजन किया गया, जिसके बाद सभी भक्तों को व उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। शिव भक्तों के बीच पवित्र ‘शिव कथा’ का प्रसाद वितरित किया गया।

भक्तिमय माहौल:पूरे आयोजन के दौरान भजनों पर झूमते भक्त और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। स्थानीय आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कंवर सिंह मास्टर राजकुमार गुरुजी वाइस प्रिंसिपल श्याम सुंदर कौशिक देशराज प्रजापत इंद्रजीत शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा सुबे सिंह कबाड्डी राकेश शर्मा सोनू शर्मा बबलू शर्मा धर्मपाल यादव सहित अनेक लोग थे।

Related Articles