[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1.51 लाख की फाइनल कुश्ती रही बराबरी पर, भैरू जी मेले में जुटे पांच राज्यों के पहलवान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1.51 लाख की फाइनल कुश्ती रही बराबरी पर, भैरू जी मेले में जुटे पांच राज्यों के पहलवान

1.51 लाख की फाइनल कुश्ती रही बराबरी पर, भैरू जी मेले में जुटे पांच राज्यों के पहलवान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : बेसरडा स्थित भैरू जी धाम में रविवार को भगत रामविलास छावड़ी के सानिध्य में भैरू जी का 25 वां वार्षिक मेला एवं कुश्ती दंगल धूमधाम से आयोजित हुआ। भैरू बाबा कमेटी के तत्वावधान में पूरे गांव के सहयोग से आयोजित इस मेले का शुभारंभ प्रातः अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ, जबकि अपराह्न 2 बजे से कुश्ती दंगल शुरू हुआ जो रात साढ़े 8 बजे तक लगातार चला। कार्यक्रम में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर ने की।

इस अवसर पर रोहतास मनकस, सुरेंद्र काजला, डॉ प्रभु राजोता, हवा सिंह गुर्जर, प्रकाश चंद अवाना, राजवीर छावड़ी, शिवताज यादव, थावरमल छावड़ी, सांवरमल मीणा, राजेश खटाना, भागीरथ सिंह कसाना, मालाराम छावड़ी, रतन सिंह यादव, शीशराम चनेजा, जिला पार्षद दिलीप सिंह पांचनोता, रघुवीर छावड़ी, लालू प्रसाद छावड़ी, सुभाष छावड़ी, बलबीर मुनीम, झाबर मल सेठ व धोलाराम पहलवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि मेलों के माध्यम से हमारी संस्कृति सदियों से जीवित है। उन्होंने कहा कि बेसरडा का यह कुश्ती दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है, जिसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के पहलवान भाग लेते हैं। दंगल में 100 रुपए से लेकर 1 लाख 51 हजार रुपए तक की इनामी कुश्तियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में पुष्कर पहलवान मौसनोता, हवलदार सुंदरलाल बेसरडा, छोटेलाल पहलवान, रामनिवास पहलवान व हंसराज पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

फाइनल मुकाबला रहा रोमांचक

दंगल की सबसे बड़ी 1 लाख 51 हजार रुपए की कुश्ती उत्तर प्रदेश के जमालपुर के पहलवान जोंटी गुर्जर और नोएडा के अजीत चौधरी के बीच हुई, जो कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर छूटी। इसके बाद दोनों पहलवानों को 50-50 हजार रुपए की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। मेले में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles