पिलानी विधानसभा में पेयजल सुधार को 212.46 लाख स्वीकृत:चिड़ावा, पिलानी शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होगा काम
पिलानी विधानसभा में पेयजल सुधार को 212.46 लाख स्वीकृत:चिड़ावा, पिलानी शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होगा काम
चिड़ावा : जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 212.46 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है। यह बजट स्वीकृति शनिवार को की गई। इस राशि से विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों, पिलानी शहर और चिड़ावा शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। इस पर भाजपा नेता राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया।
स्वीकृत राशि का उपयोग पंप सेट, पैनल बोर्ड, जीआई पाइप और केबल आदि के रिप्लेसमेंट के लिए किया जाएगा। इसमें पिलानी शहर के लिए 30.08 लाख रुपए और चिड़ावा शहर के लिए 30 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।
गांवों के लिए भी राशि स्वीकृत
ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत झेरली में 3.01 लाख रुपए, देवरोड़ में 4.85 लाख रुपए, लीखवा में 2.02 लाख रुपए, पीपली में 3.87 लाख रुपए, खुडानिया में 10.69 लाख रुपए, हमीनपुर में 3.66 लाख रुपए, बनगोठड़ी खुर्द में 2.01 लाख रुपए, बनगोठड़ी कलां में 2.01 लाख रुपए, बास तोखा में 1.91 लाख रुपए, जीनी में 1.69 लाख रुपए, कुलहरियों का बास में 4.01 लाख रुपए, डूलानिया में 2.02 लाख रुपए, ढढारिया में 2.92 लाख रुपए, दुदवा में 2.54 लाख रुपए, सुजडोला में 2.45 लाख रुपए, रायला का बास में 0.32 लाख रुपए, अरडावता में 7.51 लाख रुपए, मंड्रेला में 7.68 लाख रुपए, अडूका में 3.71 लाख रुपए, नरहड़ में 8.86 लाख रुपए, ओजटू में 4.65 लाख रुपए और बख्तावरपुरा में 9.79 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, चिड़ावा और पिलानी शहरों में गर्मी की अधिकता को देखते हुए सड़क मार्ग से जल परिवहन के लिए विशेष स्वीकृतियां जारी की गई हैं। अप्रैल से जुलाई तक चार महीनों के लिए चिड़ावा शहर को 15.26 लाख रुपए और पिलानी शहर को 44.94 लाख रुपए का अतिरिक्त बजट मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091898


