[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीक:जेईएन बोले – टेक्निकल टीम को भेजकर ठीक कराया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीक:जेईएन बोले – टेक्निकल टीम को भेजकर ठीक कराया जाएगा

डाडा फतेहपुरा में जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीक:जेईएन बोले - टेक्निकल टीम को भेजकर ठीक कराया जाएगा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखण्ड के ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा के वार्ड नंबर 05 में जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है।यह पाइपलाइन गंदे पानी के ढेर और कीचड़ के बीच से गुजर रही है। स्थिति यह है कि सप्लाई बंद होने पर नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में समा जाता है, जो बाद में ग्रामीणों के घरों तक पहुँचता है।

वार्ड के निवासियों ने मौके पर एकत्रित होकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन काफी समय से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्लाई के दौरान आधा पानी सड़क पर बहकर व्यर्थ हो रहा है और बाकी पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर, नहाने के काम में भी नहीं लिया जा सकता। हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।

खेतड़ी के जलदाय विभाग के JEN ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि दो दिन के भीतर पाइपलाइन दुरुस्त नहीं की गई, तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Articles