रंवा में शहीद रणजीत सिंह का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; मोर्टार फटने से हुआ था निधन
रंवा में शहीद रणजीत सिंह का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; मोर्टार फटने से हुआ था निधन
खेतड़ी : खेतड़ी के रंवा गांव में रविवार को शहीद रणजीत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मोहर सिंह थे, जबकि इसकी अध्यक्षता वीरांगना मीना देवी ने की। सरपंच मोहर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद हमारे लिए पूजनीय हैं और हमें उनका देवताओं की तरह सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने ये भी बताया कि झुंझुनूं जिले ने देश को सर्वाधिक सैनिक दिए हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शहीद रणजीत सिंह का जन्म 1 मई 1991 को रंवा गांव में सुमेर सिंह के घर हुआ था। वे 26 सितंबर 2010 को भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए थे। 5 अप्रैल 2019 को सेना के एक अभ्यास के दौरान मोर्टार फटने से वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
शहीद रणजीत सिंह के पिता सुमेर सिंह ने भी भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होकर देश सेवा की है। इस अवसर पर गांव के युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, रामनिवास, छाजूराम, केसर सिंह, रामजीलाल, मालाराम, शिवचरण, संत कुमार, सूबेदार कृष्ण कुमार, निहाल सिंह, सत्येंद्र, साहिल, दक्ष सहित अनेक ग्रामीणों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


