मधुमक्खियों के हमले में मां-बेटा गंभीर घायल:हुकमपुरा पेट्रोल पंप के पास हादसा, झुंझुनूं रेफर
मधुमक्खियों के हमले में मां-बेटा गंभीर घायल:हुकमपुरा पेट्रोल पंप के पास हादसा, झुंझुनूं रेफर
नवलगढ़ : मधुमक्खियों के हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना स्टेट हाईवे 37 पर हुकमपुरा पेट्रोल पंप के पास हुई, जब वे बाइक से कारी गांव से गुढ़ागौड़जी जा रहे थे। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है।
कारी निवासी 26 वर्षीय आशीष पुत्र मामचंद और उनकी 53 वर्षीय माता सुभीता देवी बाइक पर सवार होकर गुढ़ागौड़जी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां बाइक चला रहे आशीष के हेलमेट के अंदर घुस गईं, जिससे वह घबरा गया और बाइक से नियंत्रण खो बैठा।
मधुमक्खियों ने मां-बेटे को कई जगह काटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को गुढ़ागौड़जी सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गुढ़ागौड़जी से बड़ागांव तक स्टेट हाईवे 37 के दोनों ओर सैकड़ों मधुमक्खियों के छाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091910


