ढाणी बाढान में तीन दिवसीय गौ माता कथा शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया
ढाणी बाढान में तीन दिवसीय गौ माता कथा शुरू:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के ढाणी बाढान गांव स्थित श्री जमवाय माता केशव गौशाला में तीन दिवसीय गौ माता कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। यह आयोजन श्री जमवाय माता केशव गौशाला समिति, ढाणी बाढान के सौजन्य से किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष श्रीराम सिंह शेखावत ने बताया कि कथा का वाचन नर्मदा मैया की कृपापात्री साध्वी अखिलेश्वरी दीदी मां द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन साध्वी अखिलेश्वरी दीदी मां ने गौ सेवा, संरक्षण और गौ माता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
कथा से पूर्व श्री ठाकुर जी मंदिर में विधिवत कथा एवं कलश पूजन किया गया। इसमें समिति अध्यक्ष श्रीराम सिंह शेखावत मुख्य यजमान रहे। इसके बाद मंदिर से कथा स्थल श्री जमवाय माता केशव गौशाला तक महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर और सती मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची। इस यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती हुई शामिल हुईं। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर समिति सचिव शिवराज सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह, सूबेदार शंकर सिंह, महीपत सिंह, संजय पंडित, सूबेदार रामपाल, सूबेदार महीपत सिंह, इंद्र सिंह, गजराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामवतार सिंह, शीशराम सिंह, सीताराम, विशाल सिंह, रघुवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, मान सिंह, सज्जन सिंह, दातार कंवर, मीना कंवर, रीना कंवर, शायर कंवर, अमरी देवी, प्रेम कंवर, विधा देवी, भतरी देवी, किरण देवी, संतरा देवी, राजकंवर, सुमन कंवर, कोशम कंवर, राधिका दरया कंवर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


