[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी ने घर में लगाई फांसी,:पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

पत्नी ने घर में लगाई फांसी,:पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं

पत्नी ने घर में लगाई फांसी,:पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं

सुल्ताना : सुल्ताना थाना इलाके के पदमपुरा गांव से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही दिन में पति-पत्नी दोनों ने मौत को गले लगा लिया। दो दिन पहले ही बेटे का जन्म दिन था। बेटा एक साल का ही है। एक साल के मासूम के सर से माता पिता साया उठ गया। पहले पत्नी ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, और जैसे ही इसकी खबर पति को लगी, उसने भी इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी पैगाम: “कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं

मृतक सचिन दूधवाल (25) जयपुर में मजदूरी करता था और दो-तीन दिन पहले ही गांव आया था। पत्नी भारती (23) द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर जब सचिन को मिली, तो वह गहरे सदमे में चला गया। उसने तुरंत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टेटस डाला, जिसमें लिखा- “मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं।” इसके कुछ ही देर बाद सचिन ने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

विवाहिता भारती का पीहर खींवसर में है। सचिन और भारती की शादी साल 2024 में हुई थी। विडंबना देखिए कि आज ही उनके छोटे बेटे का जन्मदिन था। परिवार में जश्न का माहौल होना चाहिए था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। विवाद और तनाव ने एक झटके में मासूम के सिर से माता-पिता दोनों का साया छीन लिया।

खिड़की से झांका तो पंखे से लटकी थी भारती

मृतक सचिन के पिता सुभाष दूधवाल के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। भारती की मां की तबीयत खराब थी और वह पति को लेकर पीहर जाना चाहती थी। लेकिन क्या बात हुई दोनों नहीं गए। सुभाष ने बताया कि मैने भी बहु को समझाया कि तुम खींवसर जाकर अपनी माँ से मिल आओ, लेकिन वह नहीं गई और झगड़ा करने लगी। मैने सचिन को कहा झगड़ा बढ़ेगा तुम जयपुर चला जा, तेरे काम पर ध्यान दे। सुभाष ने बताया कि वह लगातार ही झगड़ा कर रही थी, भारती के पिता से बात की, भाई से बात की। इसके बाद भाई चाचा समझाने के लिए आने को कहा। इसके बाद आज सुबह 8:00 बजे सचिन जयपुर के लिए रवाना हुआ और पिता भी घर से निकल गए। सुबह 10:00 बजे भारती के भाई और चाचा पदमपुरा पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर भारती पंखे से लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही सुल्ताना थानाधिकारी रविन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाई, जिसके बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जाएगी।

Related Articles