[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समर्थपुरा विद्यालय को मिला नया नेतृत्व, सम्पत सिंह बने प्रधानाचार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

समर्थपुरा विद्यालय को मिला नया नेतृत्व, सम्पत सिंह बने प्रधानाचार्य

पदभार ग्रहण के साथ विद्यालय में बढ़ी नई उम्मीदें

सीकर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समर्थपुरा में नए नेतृत्व का आगाज़ हुआ है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, सीकर के प्रदेश सभाध्यक्ष सम्पत सिंह ने प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। सम्पत सिंह अपने अनुशासन, शैक्षिक समर्पण और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद
उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। विद्यालय को नए आयामों तक पहुंचाने की उम्मीद के साथ सभी ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

Related Articles