[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां की पुण्यतिथि पर 50 वृद्धों को तीर्थयात्रा भेंट:सांवलिया सेठ-नाथद्वारा के लिए रवाना, सेवा का अनूठा उदाहरण, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मां की पुण्यतिथि पर 50 वृद्धों को तीर्थयात्रा भेंट:सांवलिया सेठ-नाथद्वारा के लिए रवाना, सेवा का अनूठा उदाहरण, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

मां की पुण्यतिथि पर 50 वृद्धों को तीर्थयात्रा भेंट:सांवलिया सेठ-नाथद्वारा के लिए रवाना, सेवा का अनूठा उदाहरण, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

नवलगढ़ : परसरामपुरा में युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी अजय शर्मा ने अपनी माता शांति देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर 50 आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धजनों को निशुल्क तीर्थयात्रा पर भेजा। ये वृद्धजन सांवलिया सेठ और नाथद्वारा के दर्शन के लिए रवाना हुए।

अजय शर्मा ने बताया कि अग्रवाल भवन में संत महात्माओं की उपस्थिति में सभी यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें भोजन कराया गया और प्रसाधन किट भी दिए गए।

इस अवसर पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, माधवदास, महेंद्रदास, हरिशरणदास, विशम्भरदास, श्यामदास और सूफी संत जावेद अली शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन सभी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्तियों को ऐसे सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। अजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा दो दिन की होगी और सभी व्यवस्थाएं उनकी टीम द्वारा संभाली जाएंगी।

Related Articles