झुंझुनूं में बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान:बेटा जगाने गया तो दोनों अलग-अलग कमरे में तड़प रहे थे, रास्ते में हुई मौत
झुंझुनूं में बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान:बेटा जगाने गया तो दोनों अलग-अलग कमरे में तड़प रहे थे, रास्ते में हुई मौत
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ में एक बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों बेसुध अलग-अलग कमरे में थे। मामला जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शुक्रवार सुबह 7 बजे का है। मृतकों की पहचान भीमचंद (पुत्र लक्ष्मण सिंह) (62) और उनकी पत्नी घोघड़ी (58) के रूप में हुई है। बेटे विनोद ने बताया कि बह सब कुछ सामान्य लग रहा था, मैं उठकर कमरे में गया तो मां तड़प रही थी, उनकी जीभ बाहर निकली हुई थी। फिर मैं दूसरे कमरे में गया तो वहां पिताजी भी उसी हालत में तड़प रहे थे। मैंने तुरंत सबको आवाज दी और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद देानों को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन बीच रास्ते में ही इनकी मौत हो गई थी।
थानाधिकारी रणजीत सेवदा ने बताया कि घटना की सूचना सूरजगढ़ थाना पुलिस को मिली, एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से सबूत शामिल किए है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सूरजगढ़ पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है।
आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि उसकी मां घोघड़ी पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल इस बात का कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि भीमचंद और घोघड़ी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे छिपे असल कारणों का खुलासा हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091686


