[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 6 और 7 अप्रैल को पेयजल सप्लाई बंद:मेन राइजिंग पाइपलाइन मरम्मत के कारण रहेगा शटडाउन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 6 और 7 अप्रैल को पेयजल सप्लाई बंद:मेन राइजिंग पाइपलाइन मरम्मत के कारण रहेगा शटडाउन

खेतड़ी में 6 और 7 अप्रैल को पेयजल सप्लाई बंद:मेन राइजिंग पाइपलाइन मरम्मत के कारण रहेगा शटडाउन

खेतड़ी : खेतड़ी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति दो दिनों तक बाधित रहेगी। कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाइपलाइनों में मरम्मत कार्य के कारण 6 और 7 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), परियोजना खंड खेतड़ी के सहायक अभियंता बी.एस. गुर्जर ने बताया कि चारावास पंप हाउस से खरखड़ा टैंक तक जाने वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन और खरखड़ा से खेतड़ी शहर को जोड़ने वाली पाइपलाइन में लीकेज दुरुस्तीकरण और रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

इस मरम्मत कार्य के चलते खेतड़ी कस्बा और गोठड़ा जैसे शहरी क्षेत्रों में नहरी पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इसके साथ ही राजोता, चिरानी, बाँसियाल, डाडा फतेहपुरा, नानूवाली बावड़ी, शिमला, गोरीर, दूधवा, मानोता, रंवा, मेहाडा, बसई, टीबा बसई, बेसरडा, नांगलिया समेत आसपास के अन्य गांवों में भी दो दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पानी का संग्रहण कर लें और पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग कर सहयोग करें।

Related Articles