[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वासी गोशाला का स्थापना दिवस और भंडारा:6 अप्रैल को भजन संध्या, संत-महात्मा भी होंगे शामिल, जिम्मेदारियां बांटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बड़वासी गोशाला का स्थापना दिवस और भंडारा:6 अप्रैल को भजन संध्या, संत-महात्मा भी होंगे शामिल, जिम्मेदारियां बांटी

बड़वासी गोशाला का स्थापना दिवस और भंडारा:6 अप्रैल को भजन संध्या, संत-महात्मा भी होंगे शामिल, जिम्मेदारियां बांटी

कोलसिया : ग्राम पंचायत बड़वासी स्थित गोपाल गोशाला अपने प्रथम स्थापना दिवस पर विशाल भजन संध्या और भंडारे का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को गोशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‘एक शाम गौमाता के नाम’ शीर्षक से एक भव्य भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा, जिनके आशीर्वचन से कार्यक्रम को और अधिक गरिमा मिलेगी।

गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने कार्यक्रम का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और गौसेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेने का आग्रह किया।

Related Articles