[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयकर विभाग ने आयोजित की कर गोष्ठी, नए आयकर कानून 2025 की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आयकर विभाग ने आयोजित की कर गोष्ठी, नए आयकर कानून 2025 की दी जानकारी

आयकर विभाग ने आयोजित की कर गोष्ठी, नए आयकर कानून 2025 की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : आयकर विभाग झुंझुनूं द्वारा राष्ट्रीय अभियान “कर जागरूकता करदाता के द्वार पर” के तहत एसएस मोदी विद्या विहार में कर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नए आयकर कानून 2025 की विशेषताओं, सरलीकरण और करदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

आयकर अधिकारी प्रीति मीणा ने नए आयकर कानून 2025 को सरल एवं सुगम कर व्यवस्था की दिशा में सरकार का क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह नए कर युग की शुरुआत है। वहीं कर सहायक सीमा स्वामी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानून की प्रमुख विशेषताओं को विस्तार से समझाया।

ICAI झुंझुनूं ब्रांच के चेयरमैन सीए मनीष अग्रवाल ने आयकर के इतिहास, नए कानून की जरूरत और करदाताओं को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आयकर अधिकारी अजय खालिया ने सभी का आभार जताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में कपड़ा व्यापार संघ, गल्ला व्यापार संघ, दवा व्यापार संघ, झुंझुनूं कर सलाहकार संघ एवं ICAI झुंझुनूं ब्रांच के पदाधिकारी, सीए और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles