[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरलोड डंपर ने पोल को टक्कर मारी:11 हजार केवी लाइन टूटी, बिजली सप्लाई बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

ओवरलोड डंपर ने पोल को टक्कर मारी:11 हजार केवी लाइन टूटी, बिजली सप्लाई बाधित

ओवरलोड डंपर ने पोल को टक्कर मारी:11 हजार केवी लाइन टूटी, बिजली सप्लाई बाधित

पाटन : पाटन क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय रायपुर के मुख्य गेट के सामने मंगलवार को एक अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने 11 हजार केवी बिजली लाइन के पोल को टक्कर मार दी। इस घटना में बिजली लाइन टूट गई, जिससे रायपुर पाटन सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की अधिक ऊंचाई के कारण वह बिजली लाइन से टकरा गया। गनीमत रही कि घटना के समय लाइन के नीचे कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

टक्कर के तुरंत बाद बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू किया।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles