जबरन मुंह बांधकर ऊंटों को काटने ले जा रहे थे:पुलिस ने 6 को छुड़वाया; हरियाणा ले जाने की तैयारी में थे तस्कर; 4 गिरफ्तार
जबरन मुंह बांधकर ऊंटों को काटने ले जा रहे थे:पुलिस ने 6 को छुड़वाया; हरियाणा ले जाने की तैयारी में थे तस्कर; 4 गिरफ्तार
सुल्ताना : झुंझुनूं की सुल्ताना थाना पुलिस ने कंटेनर में भरकर ले जाए जा रहे 3 नर ऊंट और 3 मादा ऊंटनियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल हो रहे कंटेनर को जब्त कर लिया है। सुल्ताना थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम किठाना के मेघवालों के मोहल्ले में कुछ लोग एक कंटेनर में जबरदस्ती ऊंटों को भर रहे हैं। जिनके मुंह बंधे हुए हैं। इस सूचना पर सुलताना थाने के एएसआई (ASI) अनिल कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
मिट्टी का रैंप बना कर चढ़ा रहे थे
वहां एक कंटेनर (नंबर HR 66 C 3091) खड़ा था। ऊंटों को गाड़ी में चढ़ाने के लिए मिट्टी का एक रैंप बनाया हुआ था। पुलिस ने देखा कि ऊंटों के मुंह बंधे थे और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसा जा रहा था। क्रूरता के कारण 3 नर ऊंटों और 3 मादा ऊंटनियों के शरीर पर रगड़ और चोट के निशान थे और वे घायल अवस्था में थे।

बूचड़खाने में ले जाने की थी तैयारी
पुलिस ने मौके से कंटेनर चला रहे प्रवीण कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि वह अपने साथियों नजर मोहम्मद, विशाल और बाबूलाल के साथ मिलकर आस-पास के गांवों से ऊंट-ऊंटनियों को खरीदता है। इन सभी ऊंटों को नूंह (मेवात) के बूचड़खाने में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
घायल ऊंटों को भेजा गया गौशाला, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 6 ऊंटों को तस्करों से मुक्त कराया और इलाज व देखभाल के लिए श्री श्याम गौशाला, सुल्ताना भिजवा दिया। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल हो रहे कंटेनर को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने प्रवीण कुमार यादव (30 वर्ष), निवासी: गुआना, थाना बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़), बाबूलाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी: अजाड़ी खुर्द, थाना सदर झुंझुनूं, नजर मोहम्मद ( 45 वर्ष), निवासी: पटोदी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) और विशाल (23 वर्ष), निवासी: अजाड़ी खुर्द, थाना सदर झुंझुनूं को गिरफ्तार किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2168081


