[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा वार्ड 33 में गहराया पेयजल संकट:जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा वार्ड 33 में गहराया पेयजल संकट:जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा वार्ड 33 में गहराया पेयजल संकट:जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 33, अम्बिका नगर में एक महीने से अधिक समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच के नेतृत्व में जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वार्ड वासियों ने बताया कि अम्बिका नगर और मंड्रेला रोड क्षेत्र में पिछले एक महीने से घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के कारण लोग निजी खर्च पर महंगे पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वार्ड वासियों के अनुसार, मंड्रेला रोड पर स्थित जलदाय विभाग की टंकी से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।

लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग से बार-बार संपर्क करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि इस गंभीर पेयजल समस्या का अतिशीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वार्ड वासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान रामप्रताप सैनी, हजारीलाल जांगिड़, कुलदीप सिंह, हरी राम, सामलराम, सत्यनारायण, अंकित, सुमन, विवेक, बिजेन्द्र, पीयूष, दीपक जांगिड़, विकेश कुमार, पाना, सरोज, राजबाला, सुरेश, मंदिर महंत सुशील जोशी, सुरेश कुमार और ऋषभ बराला सहित कई वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles