सरदारशहर पुलिस ने 2.5 करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा:14 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार; प्याज में छिपाया था
सरदारशहर पुलिस ने 2.5 करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा:14 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार; प्याज में छिपाया था
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर 14 क्विंटल 67 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पुलिस की बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक
यह कार्रवाई आईपीएस निश्चय प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नकेल’ के तहत की गई। पुलिस टीम ने ग्राम हरियासर घड़सोतान के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
1467 किलो डोस्त पोस्त मिला
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें प्याज की बोरियों की आड़ में 14 क्विंटल 67 किलो डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
सप्लायरों की तलाश में पुलिस
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी जसवीर सिंह और हंसराज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल सप्लायरों की तलाश कर रही है।
सरदारशहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2168071


