जनगणना 2027 को लेकर नगर परिषद में समीक्षा बैठक, सुपरवाइजरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश
जनगणना 2027 को लेकर नगर परिषद में समीक्षा बैठक, सुपरवाइजरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नगर परिषद झुंझुनूं में सोमवार को आगामी जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा को लेकर चार्ज अधिकारी की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में फील्ड कार्य की प्रगति की समीक्षा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
चार्ज अधिकारी देवीलाल बोचल्या ने सुपरवाइजरों के कार्य का अवलोकन करते हुए धीमी प्रगति पर चिंता जताई और सभी को अपने-अपने क्षेत्र का कार्य तय समय में पूरा करवाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में सुपरवाइजरों ने फील्ड कार्य के दौरान आने वाली समस्याएं रखीं, जिनका फील्ड ट्रेनरों द्वारा मौके पर समाधान किया गया। अति चार्ज अधिकारी नेहा चौधरी ने निर्देश दिए कि “जो व्यक्ति जहां है, वहीं उसकी गणना की जाए” नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला परियोजना अधिकारी अरुण जाखड़ ने भी सुपरवाइजरों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167933


