अजबपुरा जीणमाता मंदिर से 22 चांदी के छत्र चोरी:चौथी वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच शुरू
अजबपुरा जीणमाता मंदिर से 22 चांदी के छत्र चोरी:चौथी वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच शुरू
रानोली : रानोली क्षेत्र के अजबपुरा गांव स्थित जीण माता मंदिर में रविवार रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से 22 चांदी के छत्र चुरा ले गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत अजबपुरा में मंदिरों को निशाना बनाकर यह लगातार चौथी चोरी की वारदात है।
इससे पहले, चोर दो बार गणेश मंदिर और बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में भी चोरी कर चुके हैं। गांव के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों से चांदी के छत्र चोरी हो चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
प्रशासक (सरपंच) सोहन लाल कुमावत ने बताया कि गांव में लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072051
