[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि:शहीदों के त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि:शहीदों के त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया

भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि:शहीदों के त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया

जाखल : टोडी गांव स्थित वीर तेजाजी छात्रावास में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। वीर तेजाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। संस्थान के अध्यक्ष जगदीश कुलहरी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में वक्ताओं ने शहीदों के त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया।

अंकेश पोसाना ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर बच्चों ने भी देशभक्ति के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में बुंटीराम खेदड़, प्रोफेसर रामकुमार रेप्सवाल, परमेश्वर खेदड़, महावीर ओला, गंगाधर महला, ओमप्रकाश कुलहरी, धर्मपाल खेदड़, सूबेदार नंददेव ढेवा, नरेंद्र कुलहरी, सुमेर जाखड़, सुभाष बांगड़वा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles