सीकर में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे युवा:ईदगाह जामा मस्जिद पर हुई मुख्य नमाज; अधिकारी-नेता भी पहुंचे
सीकर में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे युवा:ईदगाह जामा मस्जिद पर हुई मुख्य नमाज; अधिकारी-नेता भी पहुंचे
सीकर : सीकर में ईद की मुख्य नमाज ईदगाह जामा मस्जिद में हुई। सुबह 9 से नमाज अदा की गई, जिसमें अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर भी देखने को मिला। सीकर में कई युवा हाथों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। नमाज के दौरान कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी प्रवीण नायक नूनावत, सांसद अमराराम,सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला, अंकित पारीक सहित कई स्थानीय नेता और अधिकारी मौजूद रहें।




काली पट्टी बांधकर नमाज अदा
सीकर की जामा मस्जिद में आए शाकिब और आदिल खिलजी ने बताया कि युद्ध में 165 से ज्यादा बच्चियों को मार दिया गया था। इसके अलावा कई निर्दोष भी इस युद्ध में मारे गए थे। ऐसे में इसका विरोध करते हुए आज काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई
इस दौरान भीड़ ज्यादा होने से मस्जिद के अलावा ईदगाह रोड पर शमा ट्रैवल्स, मोचीवाड़ा रोड पर तहसील के आगे, बजाज रोड पर पारीक ज्यूस सेंटर तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर बैठकर नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069984


