रघुनाथगढ़ में ईद का पर्व उत्साह से मना:मदीना मस्जिद में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई
रघुनाथगढ़ में ईद का पर्व उत्साह से मना:मदीना मस्जिद में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई
रघुनाथगढ़ : सीकर जिले के रघुनाथगढ़ क्षेत्र में ईद का पर्व बड़े उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। आज सुबह ठीक 8:30 बजे मदीना मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान क्षेत्र में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी इंतजामों का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं, गांव के सभी समुदायों के लोगों ने भी मिलकर सहयोग किया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। यह नजारा क्षेत्र में आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करता नजर आया।
बरकत मोहम्मद ने बताया कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। उन्होंने प्रशासन और गांव के सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के मिलजुल कर प्रयास करने से यह आयोजन सफल रहा।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और घर-घर जाकर मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में दिनभर ईद का उल्लास बना रहा और हर तरफ खुशियों का माहौल नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069982


