पलसाना-रानोली में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया:अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए मांगी दुआएं
पलसाना-रानोली में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया:अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए मांगी दुआएं
रानौली : पलसाना और रानोली क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखने के बाद शुक्रवार शाम चांद दिखाई देने पर शनिवार को ईद मनाई गई।
शनिवार सुबह पलसाना स्थित मदीना मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। इस दौरान देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर शरबत पिलाकर खुशियां साझा की गईं।
इब्राहिम खान ने बताया कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। पलसाना और रानोली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
इस अवसर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा और मजबूत हुआ। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रानोली थाना पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069974


