जाजोद में खुला बोरवेल होने से हादसे का खतरा:प्रशासन ने पत्थर से ढककर खानापूर्ति की, ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
जाजोद में खुला बोरवेल होने से हादसे का खतरा:प्रशासन ने पत्थर से ढककर खानापूर्ति की, ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
खंडेला : ग्राम पंचायत जाजोद के मैन चौक स्थित राम मंदिर के पास खुला बोरवेल ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यह बोरवेल लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ समय पहले विधायक कोटे से यहां एक ट्यूबवेल स्वीकृत की गई थी। पानी न मिलने के कारण इसे दूसरी जगह खोदा गया, लेकिन पुराने बोरवेल को केवल एक साधारण पत्थर से ढक दिया गया। यह पत्थर आसानी से हट सकता है, जिससे खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण बोरवेल के आसपास की मिट्टी भी धंस गई है। इससे बोरवेल के करीब जाना और भी खतरनाक हो गया है।
ग्रामीण विकास शर्मा और शक्ति सिंह ने बताया कि राम मंदिर में आने-जाने वाले लोगों में इस खुले बोरवेल से डर का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बोरवेल को समय रहते स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया, तो यह किसी भी क्षण बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल इस खुले बोरवेल को सुरक्षित और स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069969


