बगड़ी गांव में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत:खुले तारों से बार-बार हो रही घटनाओं पर ग्रामीणों में आक्रोश
बगड़ी गांव में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत:खुले तारों से बार-बार हो रही घटनाओं पर ग्रामीणों में आक्रोश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बगड़ी गांव में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना गांव के वार्ड नंबर 3 स्थित पुराने कुएं के पास हुई, जहां खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से मोर ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद नायक ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार मोरों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। इस संबंध में प्रशासन और बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह रास्ता बगड़ी गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं। यह मार्ग आसपास के तीन-चार गांवों को भी जोड़ता है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से खुले तारों को दुरुस्त कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने सुपुर्द कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069974


